उत्तर प्रदेश

ओमप्रकाश सिंह का तीखा हमला, बोले- जनता सरकार के कामकाज का देगी जवाब

गाजीपुर में सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सरकार पर भ्रष्टाचार और सड़क व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। राजभर और राजनीतिक बयानों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

Reported by Pradeep Dubey and edited by Shagun Chaurasia

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सपा विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार को भ्रष्टाचार, सड़क और राजनीतिक बयानों के मुद्दे पर घेरा। ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार अपने अंतिम दौर में भ्रष्टाचार के कारण डूबने जा रही है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों से सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त कराने का दावा कर रही है, लेकिन आज तक गड्ढे नहीं भर पाए।

बुआ के रिश्ते पर पलटवार

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आखिर आपकी सड़क क्या समुद्र हो गई है। बुआ के रिश्ते को लेकर दिए गए राजनीतिक बयानों पर भी ओमप्रकाश सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बुआ के रिश्ते का मजाक उड़ाना गलत बात है। वह अपनी बुआ का मां की तरह सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को कोई भी बयान देने से पहले सोचना चाहिए।

राजभर पर तीखा हमला

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर नेता नहीं हैं, बल्कि दुर्घटना की पैदाइश हैं। सपा विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के कामकाज को देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

ये भी पढ़ें: BRICS समिट नए भारत की ताकत का प्रतीक! CM योगी बोले- दुनिया में बदली भारत की पहचान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »