Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में चर्चित दुष्कर्म मामले में आरोपी पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव के खिलाफ जिला प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रही कार्रवाई के क्रम में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर क्षेत्र में कुर्की अभियान चलाया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर नवनीत राय की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई में नवाब सिंह यादव और नीलू यादव के नाम दर्ज करीब 5 करोड़ 25 लाख रुपये मूल्य की 11 संपत्तियों को कुर्क किया गया। इनमें 3 आवासीय और 8 कृषि भूमि की संपत्तियां शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक नवाब सिंह यादव से जुड़ी लगभग 28 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून के दायरे में रहकर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। ये भी पढ़ें: बाइक चोर भाइयों का बड़ा खेल खत्म! 12 चोरी की बाइक संग अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश