उत्तर प्रदेशकानपुर

दो कारों से मिला 219.5 किलो गांजा, कानपुर पुलिस ने तोड़ा तस्करी नेटवर्क

कानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 219.5 किलोग्राम गांजा, दो कारें, मोबाइल और नकदी बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नेटवर्क की जांच तेज कर दी है।

Kanpur Police Action: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एसीपी घाटमपुर के नेतृत्व में थाना सेन पश्चिम पारा, थाना बिधनू और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 219.5 किलोग्राम अवैध गांजा, दो कारें, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

78 किलो गांजा बरामद

पहली कार्रवाई थाना सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्विफ्ट कार (UP-90P-8234) को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 78 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से शिवम सिंह (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार, दो मोबाइल फोन और 4,780 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

141 किलो गांजा बरामद

वहीं दूसरी कार्रवाई थाना बिधनू क्षेत्र में की गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने होंडा सिटी कार (UP-78CV-5167) से 141.05 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए रोहित उर्फ लटकन (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी चित्रकूट से सस्ते दामों में गांजा लाकर कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था।

तस्करों पर शिकंजा

दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। साथ ही गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संकल्प शर्मा ने बताया की इसकी अनुमानित लागत, एक करोड़ रूपए, है इसमें मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन के बाद उत्पीड़न का आरोप, पीड़ित परिवार ने DCP कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »