Lakhimpur School Shooting: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में घुसकर युवक ने महिला टीचर को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतर दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद युवक ने खुद को भी कनपटी पर गोली मार ली, इससे उनकी जान चली गई। इस पूरे घटनाक्रम से पूरे इलाके में हड़कंप जैसा माहौल बना हुआ है। स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल शाहपुरा कोठी चौराहे के पास स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी में करीब साढ़े 11 बजे 28 वर्षीय युवक ने 26 वर्षीय शिक्षिका निशात फातिमा को गोली मार दी। इसके कुछ ही क्षण बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के समय स्कूल में करीब 350 बच्चे मौजूद थे। एक के बाद एक दो गोलियां चलने से बच्चों में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक हथियार लेकर स्कूल परिसर तक कैसे पहुंच गया। छोटे बच्चों की मौजूदगी वाले स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत थी और घटना से पहले किसी को युवक की गतिविधियों पर संदेह क्यों नहीं हुआ, इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। शिक्षिका की हत्या कर खुद को मारी गोली मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी से पहले करीब 30 साल का सऊद हथियार लेकर स्कूल के भीतर दाखिल हो गया। उसने पहले 28 साल की टीचर निशात फातिमा से कुछ बातचीत की। इसके बाद बातों की बातों में साउद फातिमा को लेकर स्कूल की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया। वहां पहुंचते ही दोनों के बीच कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद साउद ने फातिमा पर एक के बाद एक दो गोलियां दाग दीं। शिक्षिका के लहूलुहान होकर गिरते ही आरोपी ने उसी असलहे से अपनी कनपटी पर गोली चला दी। डीएम और एसपी पहुंचे घटनास्थल पर लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। स्कूल परिसर में घुसे एक युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद के गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना से स्कूल परिसर और आसपास के इलाके में भारी दहशत फैल गई। डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस हर एंगल से कर रही जांच इस दौरान जैसे ही स्कूल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उसे सुनकर स्कूल में भगदड़ मच गई। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। डीएम अंजनी कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि क्या युवक टीचर को पहले से जानता था। साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि जिस हथियार से गोली चलाई गई, वो कौन सा था। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: एटा में डबल मर्डर से हड़कंप, मां-बेटी की हथौड़े से हत्या; बच्चों के बयान पर मुकदमा