Banda News || Young Man Death || Suspected Suicide || Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव में युवक का शव घर के पीछे खेत के पास एक पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्या है पूरा मामला मृतक की पहचान विकास निषाद (25) पुत्र धर्मराज निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर खाना खाने के बाद विकास घर से निकला था। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने खेतों की ओर से आवाज सुनी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो विकास पेड़ से फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दांदौ चौकी प्रभारी प्रशांत त्यागी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का क्या कारण परिजनों के अनुसार, घटना से पहले विकास सामान्य था और किसी प्रकार के तनाव या विवाद की जानकारी परिवार को नहीं थी। मृतक की पत्नी मनीषा ने बताया कि दोपहर में खाना खाने के बाद वह घर से बाहर गया था, लेकिन उसने किसी परेशानी या चिंता का जिक्र नहीं किया था। वहीं मां सावित्री ने बताया कि विकास एक दिन पहले ही अपनी ससुराल से लौटा था और घर में किसी से कोई कहासुनी भी नहीं हुई थी। शराब के सेवन का आदी था मृतक स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास का व्यवहार सामान्य नहीं था और वह शराब का सेवन भी करता था। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में आज यूपी पुलिस परीक्षा, 8 केंद्रों पर 3648 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा