Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ में विकास नगर थाना क्षेत्र में स्कूल वैन ड्राइवर ने कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा को दिल्ली ले जाकर रेप किया। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छात्रा को बरामद किया और आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची छात्रा विकास नगर प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दरोगा अतुल कुमार और सिपाही विनीत यादव की टीम ने मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ब्राह्मण टोला नगराम निवासी आरोपी राज श्रीवास्तव उर्फ रंजीत उर्फ राजू (26) को विश्वविद्यालय के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक छात्रा के पिता ने 10 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी विकास नगर क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। वह स्कूल वैन से आती-जाती थी। उस दिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर नहीं पहुंची। विकास नगर थाने में वैन चालक राज श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पता चला कि आरोपी छात्रा को दिल्ली ले गया है। छात्रा को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की लगी धाराएं पुलिस के मुताबिक, स्कूल से घर जाते समय नाबालिग छात्रा लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि वैन चालक उसे दिल्ली ले गया था। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। पूछताछ और मेडिकल के बाद दुष्कर्म की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दीं। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। ये भी पढ़ें: हरियाणा की युवती से यूपी में गैंगरेप, दारोगा-सिपाही समेत 4 गिरफ्तार