उत्तर प्रदेशमहोबा

जेवर के लिए सगी मां पर कुल्हाड़ी से हमला, रिश्तों को किया शर्मसार

चरखारी पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर पीड़िता और ग्रामीणों के बयान लिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। घटना से गांव में आक्रोश है और कड़ी सजा की मांग उठ रही है।

Mahoba Crime: उत्तर परदेश में महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लुहारी गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जेवर और नकदी के बंटवारे के विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपनी 60 वर्षीय सगी मां पर पत्नी और ससुराल वालों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया।

बुजुर्ग मां संग बर्बरता

पुलिस के अनुसार, लुहारी गांव निवासी कौशल्या देवी (60), अपने घर पर थीं। जेवर और 50 हजार रुपए के बंटवारे को लेकर उनका अपने बेटे से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी बेटा, उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर मां पर टूट पड़े। हमलावरों ने वृद्धा को गंभीर रूप से घायल कर दिया और घर में रखे सभी जेवरात व 50 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कौशल्या देवी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोषियों पर कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही चरखारी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इस अमानवीय घटना के बाद लुहारी गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसे शर्मनाक बताते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। बुजुर्ग मां के साथ हुई इस बर्बरता से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।

ये भी पढ़ें: एक ही रस्सी, एक ही पेड़… लटके मिले प्रेमी और प्रेमिका के शव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »