भारत

मॉनसून का मेगा अटैक! अगले 7 दिन इन राज्यों पर बरसेगा आसमान, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

देशभर में मॉनसून सक्रिय हो गया है। IMD ने 4 से 10 जुलाई तक 22 राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Aaj Ka Mausam: देशभर में गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिलेगी। 4 से 10 जुलाई के बीच उत्तर भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, पश्चिमी भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज हवाएं, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

पहाड़ों पर बारिश का कहर

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 5 जुलाई से बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, जिससे भूस्खलन और जलभराव जैसी स्थितियां पैदा होने की आशंका है।

बारिश से बदलेगा मौसम

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम तेजी से बदलने वाला है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 6 से 8 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे तापमान में गिरावट और गर्मी से राहत मिल सकती है।

तेज हवाओं का असर

राजस्थान में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। विशेष रूप से पूर्वी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

बहुत भारी बारिश होने की संभावना

मध्य भारत में मॉनसून का असर और अधिक मजबूत रहने वाला है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश का खतरा जताया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में लगातार कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे नदियों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ सकता है।

मॉनसून का पूर्वी असर

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि झारखंड में बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। बिहार में भी आगामी सप्ताह के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

सात दिन भारी पड़ेंगे

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आने वाले सात दिन देश के कई हिस्सों में मॉनसून की असली ताकत दिखा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Monsoon Rain Alert: UP पहुंचा मॉनसून, अब दिल्ली की बारी! पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड-हिमाचल के लिए IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »