Mahoba News: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का बुधवार को महोबा जनपद की तीनों तहसीलों महोबा, चरखारी और कुलपहाड़ में एक साथ शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षकों को योजना की विशेषताओं, लाभों और उपयोग की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के लिए डीबीटी वितरण कार्यक्रम और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ एमओयू की भी शुरुआत की गई। योजना का शुभारम्भ नई योजना के तहत अब प्रदेश के शिक्षक पैनलबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज करा सकेंगे। सरकार का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और इलाज के दौरान आर्थिक बोझ से राहत देना है। सेवायोजन कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज और मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचन्द्र यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। योजना का लाभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत 20 शिक्षकों और शिक्षिकाओं को प्रतीकात्मक कैशलेस हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि कार्ड मिलने के बाद शिक्षक पैनलबद्ध अस्पतालों में बिना नकद भुगतान किए इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे अधिकारियों ने कार्यक्रम में कहा कि यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही डीबीटी प्रणाली और एसबीआई के साथ हुए समझौते से विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अन्य पात्र लाभार्थियों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। ये भी पढें: जेवर के लिए सगी मां पर कुल्हाड़ी से हमला, रिश्तों को किया शर्मसार