उत्तर प्रदेशमहोबा

ऑपरेशन खोज के तहत महोबा पुलिस को सफलता, गुमशुदा युवक सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

महोबा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में "ऑपरेशन खोज" के तहत पुलिस ने गुमशुदा युवक सुनील विश्वकर्मा को सकुशल बरामद कर लिया। वैधानिक कार्रवाई के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत श्रीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना श्रीनगर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर वैधानिक कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना श्रीनगर में गुमशुदगी क्रमांक 38/25 दर्ज थी। सुनील विश्वकर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, निवासी मोहल्ला बजरंग कालोनी, कस्बा व थाना श्रीनगर, कुछ समय से लापता चल रहा था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

अभियान के तहत स्पेशल टीम

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह व क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीनगर प्रवीन सिंह ने टीम गठित की। उ0नि0 कन्हैयालाल पटेल व हे0कां0 शिवदयाल की टीम ने 18 जून 2026 को युवक सुनील विश्वकर्मा को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर सुनील को उसकी बहन अंशिका विश्वकर्मा के सुपुर्द किया गया।

महोबा पुलिस की सराहना

युवक की सकुशल वापसी पर परिजनों ने महोबा पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की। परिजनों का कहना है कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ही उनका सदस्य सुरक्षित घर लौट सका। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन खोज” के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हर सूचना को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: CM योगी के महोबा दौरे को लेकर तैयारियां तेज, ADG, DM, SP ने किया स्थलों का निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »