उत्तर प्रदेशमहोबा

ऑफिसर्स कॉलोनी में चोरी का किया खुलासा, मुठभेड़ में 2 घायल सहित 4 गिरफ्तार

महोबा में ऑफिसर्स कॉलोनी चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हुए, चार गिरफ्तार किए गए। चोरी का सामान, नकदी, तमंचे और मोबाइल बरामद हुए।

Mahoba Police Action: उत्तर प्रदेश के महोबा में ऑफिसर्स कॉलोनी के पास सूने मकान में हुई चोरी का थाना कोतवाली नगर और स्वॉट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में 2 अभियुक्त घायल हो गए जबकि कुल 4 नफर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी का माल, 18,500 रुपये नगद, 2 अवैध तमंचे और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और सीओ नगर रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 2 अगस्त 2026 की रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की ऑफिसर्स कॉलोनी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 384/26 धारा 331(4)/305A बीएनएस दर्ज किया गया था।

चोरी का खुला राज

रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संजरी स्कूल के आगे पठा रोड नहर पुलिया, शेखूनगर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में यासीन उर्फ घोड़ा और वारिस उर्फ लुच्ची के पैर में गोली लगी। इसके बाद 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने साथी अभी राजपूत निवासी करहराकला और विपिन राजपूत निवासी चुरबुरा के साथ मिलकर चोरी की थी।

दो आरोपी अब भी फरार

कुछ सामान बेच दिया गया था और बाकी सामान बांटने के लिए वे मिले थे। अभी और विपिन फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय, उ0नि0 सनय कुमार, उ0नि0 अभिषेक कुमार, उ0नि0 शिव प्रताप सिंह, उ0नि0 विवेक यादव सहित कोतवाली नगर और स्वॉट/सर्विलांस की टीम शामिल रही।

ये भी पढ़ें: 10-15 हजार क्विंटल मूंगफली बीज वितरण पर सवाल, DM को जांच के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »