उत्तर प्रदेशमहोबा

ब्लाइंड पुजारी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 80 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

महोबा के बेलाताल हनुमान मंदिर पुजारी हत्याकांड का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा कर 80 वर्षीय आरोपी कल्लू जोगी को गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त डंडा, खून से सने कपड़े और डायरी बरामद हुई।

Mahoba Police: उत्तर प्रदेश में महोबा के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के बेलाताल स्थित फूलबाग हनुमान मंदिर के पुजारी उदित नारायण मिश्र की हत्या का पुलिस ने 3 दिन में खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 80 वर्षीय कल्लू जोगी को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल डंडा, खून से सने कपड़े और साजिश से जुड़ी डायरी भी बरामद हुई है।

कैसे हुआ राज का खुलासा

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और सीओ कुलपहाड़ अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस और स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम बनाई गईथी जांच में घटनास्थल से मिली छोटी डायरी, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से पता चला कि कल्लू जोगी घटना से पहले डंडा लेकर मंदिर के आसपास था और घटना के बाद उसी डंडे के साथ वहां से जाता दिखा।

खूनी डंडा बरामद

21 जुलाई को पुलिस टीम ने आरोपी कल्लू जोगी पुत्र लालू, निवासी खदियापुरा, जैतपुर को टपरियन स्थित उसके खेत के कमरे से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित बांस का डंडा, खून से सना कुर्ता-पैजामा, डायरी बनाने में इस्तेमाल सुई-धागा और दो कॉपियां बरामद की गईं। इसके बाद मुकदमे में धारा 238 बीएनएस भी बढ़ाई गई।

डंडे से जुड़ा सुराग

पूछताछ में कल्लू जोगी ने बताया कि बेलाताल निवासी मुंशी और उसके परिवार से उसका जमीन को लेकर पुराना विवाद था। मुंशी को फंसाने के लिए उसने एक डायरी लिखी, जिसमें उनके खिलाफ बातें दर्ज कीं। इसके बाद मंदिर में अकेले मिले पुजारी की डंडे से हत्या कर डायरी शव के नीचे रख दी और फरार हो गया।

पुलिस टीम सम्मानित

एसपी शशांक सिंह ने मामले का त्वरित अनावरण करने पर संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसएचओ अवधेश कुमार मिश्र, एसआई सुजीत जायसवाल, योगेश रावत, रमेशकांत त्रिपाठी, एसआई शिवप्रताप सिंह, विवेक यादव सहित सर्विलांश टीम शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: महोबा की बेटी ने नीट क्वालीफाई कर बढ़ाया जिले का मान, शानदार स्कोर से MBBS की राह आसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »