उत्तर प्रदेशमहोबा

मोहर्रम पर्व से पहले सुरक्षा कड़ी, सीओ सिटी ने किया पैदल भ्रमण

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महोबा पुलिस अलर्ट मोड पर है। सीओ सिटी ने जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया और लोगों से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

Mahoba Police: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए महोबा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड ने कोतवाली नगर क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

बारीकी से जायजा

निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी ने ताजियेदारों के साथ नेजा, आलम, अलाव और ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्गों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मार्गों पर मौजूद व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुझाव लिए। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

पुलिस की लोगों से अपील

पुलिस ने आमजन से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन खोज के तहत महोबा पुलिस को सफलता, गुमशुदा युवक सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »