Uttar Pradesh|| Greater Noida|| Nikki Bhati:। ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पिछले लगभग नौ महीनों से चल रहा दोनों परिवारों के बीच का विवाद अब खत्म होने वाला है। समाज के सम्मानित लोगों और बुजुर्गों की उपस्थिति में हुई एक महापंचायत के बाद दोनों पक्षों ने एक लिखित समझौता किया है। यह फैसला बच्चों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बहन कंचन लौटेगी ससुराल, बच्चों को मिलेगी संपत्ति समझौते के अनुसार, निक्की भाटी की बहन कंचन अब अपने ससुराल लौटेंगी। साथ ही, निक्की के बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए उनकी संपत्ति ट्रांसफर की जाएगी और उन्हें आर्थिक मदद भी मिलेगी। निक्की के पिता, भिखारी सिंह, ने बताया कि पंचायत ने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यह शानदार फैसला लिया है, जिसे दोनों परिवारों ने मान लिया है। परिवार अदालत से केस वापस लेगा इस आपसी समझौते और सहमति के बाद, निक्की भाटी का परिवार अब अदालत में अपना शपथ पत्र दाखिल करेगा। इस हलफनामे के जरिए मामले को औपचारिक रूप से वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि दोनों परिवारों के बीच की कड़वाहट खत्म हो सके और उनके पारिवारिक रिश्ते फिर से बेहतर हो सकें। पूरा मामला क्या था? पिछले साल 21 अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की भाटी की मौत संदिग्ध हालात में हुई थी। इस घटना के बाद निक्की के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। जब मामला मीडिया में आया, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निक्की के पति विपिन भाटी को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, निक्की के सास-ससुर और जेठ को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इस समझौते के बाद इलाके में शांति और राहत का माहौल है। ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा में आग का तांडव, चंद मिनटों में राख हुईं 20 झुग्गियां