उत्तर प्रदेशनोएडा

तेज बारिश में डूबा नोएडा एयरपोर्ट, पार्किंग में भरा पानी, एयरपोर्ट प्रबंधन ने दी सफाई

तेज बारिश से जेवर एयरपोर्ट की पार्किंग में पानी भर गया। वायरल वीडियो के बाद सवाल उठे, लेकिन प्रबंधन ने 30 मिनट में जलभराव हटाकर स्थिति सामान्य कर दी।

Noida International Aiport: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेज बारिश के बाद कुछ देर के लिए जलभराव की स्थिति बन गई। जेवर एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र के पास पानी जमा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद एयरपोर्ट की जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।

पार्किंग में जलभराव से परेशानी

जानकारी के मुताबिक, दिन में हुई तेज बारिश के बाद टर्मिनल से पार्किंग एरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी भर गया। पार्किंग कंपाउंड के आसपास भी काफी मात्रा में पानी जमा दिखाई दिया। वायरल वीडियो में एयरपोर्ट कर्मचारी जलभराव वाले हिस्से से पानी निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।जलभराव के कारण यात्रियों और एयरपोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को कुछ समय तक आवाजाही में परेशानी हुई। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। लोगों ने बारिश के दौरान एयरपोर्ट परिसर में पानी की निकासी को लेकर सवाल उठाए।

30 मिनट में जलभराव खत्म

हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से स्थिति को लेकर सफाई दी गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुताबिक, तेज बारिश के चलते टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर कुछ समय के लिए बारिश का पानी जमा हुआ था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 30 मिनट के भीतर जलभराव पूरी तरह खत्म कर दिया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान उड़ान संचालन या एयरपोर्ट की अन्य व्यवस्थाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। यात्रियों की आवाजाही सामान्य रही और स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।

जलनिकासी पर लगातार नजर

फिलहाल एयरपोर्ट टीम परिसर में जल निकासी और यात्रियों की आवाजाही पर लगातार नजर बनाए हुए है। बारिश के बाद सामने आए वीडियो ने भले ही कुछ समय के लिए चिंता बढ़ाई हो, लेकिन प्रबंधन का दावा है कि स्थिति को तेजी से सामान्य कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: 128 जर्जर मकान तुरंत खाली करने के आदेश, 378 लोगों को नोटिस, जर्जर मकानों पर प्राधिकरण का शिकंजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »