उत्तर प्रदेशनोएडा

चोरों के हौसले बुलंद! फाइनेंस कंपनी के बाहर से AC यूनिट उड़ाई, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

नोएडा के भंगेल में निजी फाइनेंस कंपनी के बाहर लगा एसी का आउटर यूनिट चोर चोरी कर ले गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Noida News: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं। ताजा मामला नोएडा थाना फेज-2 क्षेत्र के भंगेल इलाके का है, जहां एक निजी फाइनेंस कंपनी के बाहर लगे एयर कंडीशनर (AC) की आउटर यूनिट पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

CCTV में कैद चोर

जानकारी के अनुसार, देर रात दो अज्ञात चोर फाइनेंस कंपनी के बाहर पहुंचे। उन्होंने पहले आसपास का जायजा लिया और मौका मिलते ही एसी की आउटर यूनिट खोलकर अपने साथ ले गए। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के कर्मचारियों ने सुबह ऑफिस पहुंचकर देखा कि एसी की आउटर यूनिट गायब है। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो संदिग्ध चोरी करते साफ दिखाई दिए।

चोरों की तलाश जारी

सूचना मिलने पर थाना फेज-2 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बैंक्वेट हॉल में अचानक गिरी लिफ्ट, फंसे लोग, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »