Noida News: नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद एक स्कूटी को बिना अनुमति ले जाने के कारण शुरू हुआ, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गया। पैर पकड़ मांगी माफी जानकारी के अनुसार, घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है। आरोप है कि सोसाइटी के एक गार्ड ने बिना अनुमति एक निवासी की स्कूटी अपने पास रख ली। काफी देर तक स्कूटी नहीं मिलने पर निवासी उसे तलाशता रहा। बाद में जब उसे पता चला कि स्कूटी गार्ड के पास है, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। https://twitter.com/INDIAHEADLINEST/status/2078017340630012148 गार्ड के साथ मारपीट देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और निवासी ने गार्ड के साथ मारपीट कर दी। वायरल वीडियो में गार्ड को माफी मांगते हुए और स्कूटी मालिक के पैर पकड़ते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि गार्ड ऐसा इसलिए करता दिखाई दिया ताकि उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज न कराया जाए। संज्ञान के बाद कार्रवाई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है और संबंधित गार्ड के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। यह मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी का है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: सरकारी जमीन बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनी