उत्तर प्रदेशनोएडा

लोकसभा सचिवालय के निदेशक फ्लैट में मृत मिले, 15 पन्नों का सुसाइड नोट बरामत

नोएडा में लोकसभा सचिवालय के एक निदेशक अपने फ्लैट में मृत मिले। पुलिस को 15 पन्नों का नोट मिला, जिसमें आर्थिक दबाव और कर्ज का जिक्र है। मामले की जांच जारी है।

Reported by himanshu singh and edited by Shagun Chaurasia

Noida News: नोएडा के सेक्टर 82 स्तिथ केंद्रीय विहार 2 सोसाइटी में लोकसभा सचिवालय में निदेशक पद पर कार्यरत 40 वर्षीय गौरव गौतम ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उसे समय चला जब उनकी पत्नी मायके से वापस घर लौटी काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने और मोबाइल फोन का जवाब न मिलने पर उन्हें शक हुआ इसके बाद गार्ड की मदद से फ्लैट का गेट खुलवाया गया जहां गौरव गौतम पंखे से लटके हुए मिले। परिजन उन्हें तुरंत नजदीक अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उन्हें अमृत घोषित कर दिया घटना कि सूचना मिलने पर थाना फेस 2 पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

15 पन्नो का सुसाइड नोट

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर उनके फ्लैट की तलाशी ली तो मौके से 15 पन्नों का सुसाइड नोट मिला। प्रारंभिक जांच के अनुसार नोट में गौरव गौतम ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया उन्होंने लिखा कि लगातार बढ़ते खर्च और आर्थिक दबाव के कारण उन पर करीब 70 लाख रुपए का कर्ज हो गया था जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान थे। सुसाइड नोट में किसी अन्य व्यक्ति पर उन्होंने किसी भी तरह के आरोप नहीं लगाए हैं पुलिस नोट की सामग्री की जांच कर रही है और सभी पहलू की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

थाना प्रभारी फेस 2 राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल से 15 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें मृतक ने आर्थिक तंगी और लगभग 70 लाख रुपए की कर्ज का उल्लेख किया है।परिजनों की ओर से फिलहाल किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: गलती मानी, मिली राहत! मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद थमा, नाबालिग के खिलाफ FIR वापस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »