उत्तर प्रदेशनोएडा

गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! महिला तस्कर की निशानदेही पर 21 किलो से ज्यादा गांजा बरामद

नोएडा पुलिस ने महिला आरोपी नूरी की निशानदेही पर सेक्टर-9 से 21.2 किलो अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 3 से 4 लाख रुपये आंकी गई है।

Noida News: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना फेज-1 क्षेत्र से 21 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह बरामदगी पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाई गई महिला आरोपी की निशानदेही पर की गई।

निशानदेही पर बरामदगी

पुलिस के अनुसार, अदालत से स्वीकृत पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी नूरी, पत्नी साजिद, ने सेक्टर-9 स्थित बी-25 के पास एक खंडहरनुमा झुग्गी की ओर पुलिस को ले जाकर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद कराया। पुलिस ने मौके से कुल 21.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

NDPS में नई धारा

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही थाना फेज-1 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित थी। उसने 23 जुलाई 2026 को अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें यह महत्वपूर्ण बरामदगी हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 भी जोड़ दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस नेटवर्क से जुड़ी थी और अवैध गांजे की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: नोएडा के बरौला में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »