नोएडा

नोएडा के बरौला में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

नोएडा के ग्राम बरौला में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जेसीबी से अवैध कब्जे हटाए गए। ग्रामीणों और अधिकारियों ने मिलकर गांव को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Noida News: नोएडा के ग्राम बरौला में आज अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया गया। पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर की मौजूदगी में प्राधिकरण के अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर गांव के मुख्य रास्ते को अतिक्रमण मुक्त बनाने की पहल की।

अतिक्रमण हटाओ अभियान

नोएडा के ग्राम बरौला में आज गांव के मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया गया। पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर के सानिध्य में प्राधिकरण के अधिकारियों और ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई में हिस्सा लिया। अभियान के दौरान जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर बने अवैध रैंप, सीढ़ियां, होल्डिंग्स और अन्य कब्जों को हटाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस अभियान में शामिल हुए और गांव को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

चौड़ी हों सड़कें

इस दौरान समाजसेवी एवं किसान नेता चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि गांव के विकास के लिए मुख्य रास्तों का चौड़ा होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटने से आवागमन आसान होगा, जलभराव की समस्या कम होगी और बरौला की तस्वीर बदलेगी। साथ ही उन्होंने नाली, सड़क, सफाई और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग की भी अपील की।

जनसहयोग की मिसाल

वहीं पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर ने ग्रामवासियों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि बरौला नोएडा का एक महत्वपूर्ण और आदर्श गांव है, और गांव के विकास के लिए ऐसे जनसहयोग की आवश्यकता आगे भी बनी रहनी चाहिए। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और स्थानीय लोग मौजूद रहे और सभी ने गांव के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़ें: EPF नियमों में बड़ा बदलाव! 2026 से बदल जाएगी पूरी व्यवस्था, कंपनियों के लिए सख्त होंगे नए नियम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »