उत्तर प्रदेशनोएडा

गामा-2 में गेट विवाद गरमाया, आरडब्ल्यूए के खिलाफ लोगों का अनोखा प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा के गामा-2 में गेट नंबर-1 बंद होने के विरोध में लोगों ने सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ी। दुकानदारों और निवासियों ने चंदे को लेकर आरडब्ल्यूए पर आरोप लगाए।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-2 में गेट नंबर-1 बंद किए जाने के विरोध में मंगलवार शाम सेक्टरवासियों और मार्केट के दुकानदारों ने अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला यहां लोगों ने सड़क पर बैठकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी को सद्बुद्धि मिलने की कामना की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ महीने से गेट बंद होने के कारण जी-ब्लॉक के लोगों और मार्केट के व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है।

चंदे को लेकर गेट बंद

सेक्टरवासियों और दुकानदारों का आरोप है कि आरडब्ल्यूए की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और गेट के सौंदर्यीकरण के नाम पर मार्केट के दुकानदारों से मासिक चंदा मांगा गया था। कुछ दुकानदारों ने चंदा देने से इनकार किया तो इसके बाद गेट नंबर-1 को बंद कर दिया गया। लोगों का कहना है कि गेट से सबसे अधिक आवाजाही होती है। इसके बंद होने से मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।

रात में आवाजाही की परेशानी

जी-ब्लॉक के निवासियों का कहना है कि रात के समय गेट बंद होने से उन्हें काफी परेशानी होती है। आरोप है कि कई बार लोगों को दीवार फांदकर घर जाने की स्थिति तक बन जाती है। वहीं गेट नंबर-2 को मुख्य प्रवेश द्वार बना दिया गया है। लोगों की मांग है कि रात में भी गेट नंबर-1 खोला जाए, ताकि आवाजाही सामान्य हो सके।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गेट बंद करने की शिकायत पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से भी की जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। विनीता सिंह ने कहा कि गेट बंद होने से रोजाना लोगों को परेशानी हो रही है। नरेश कुमार ने कहा कि किसी भी विवाद का असर आम लोगों की आवाजाही पर नहीं पड़ना चाहिए। पंकज गुप्ता ने कहा कि मार्केट का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ नया प्लांट, रोजाना 800 टन कूड़े का होगा निस्तारण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »