Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-50 स्थित एक निजी अस्पताल एक बार फिर विवादों में है। मरीज के परिजनों का आरोप है कि बुखार के इलाज के लिए भर्ती मरीज के बिल में ऐसे उपचार जोड़ दिए गए, जिनका मरीज से कोई संबंध ही नहीं था। परिजनों का कहना है कि बिल में पथरी और कोविड-19 के इलाज का शुल्क भी शामिल कर दिया गया। अस्पताल में जमकर हंगामा जानकारी के अनुसार निजी अस्पताल पर इलाज के बिल में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोप है कि बुखार के इलाज के लिए भर्ती मरीज के परिजनों को पथरी और कोविड उपचार का बिल थमा दिया गया। मामले के सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। बिल देखने के बाद परिजनों ने अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन पर बिलिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के बाद कार्रवाई परिजनों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी अस्पताल की बिलिंग व्यवस्था को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं। हालांकि, इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब यह देखना होगा कि जांच में मरीज के परिजनों के आरोप सही साबित होते हैं या नहीं। जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी। ये भी पढ़ें: गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा! महिला तस्कर की निशानदेही पर 21 किलो से ज्यादा गांजा बरामद