Noida Police Action: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन से जुड़े सोशल मीडिया पोस्टों पर अब नोएडा पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस का दावा है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा ऐसे वीडियो और पोस्ट शेयर किए गए, जो भ्रामक थे और जिनसे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी मामले में साइबर क्राइम थाना, गौतमबुद्ध नगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1)(b) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर कार्रवाई पुलिस के अनुसार, कुछ इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) हैंडल्स पर ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा किए गए, जिनमें नोएडा पुलिस की कार्रवाई को गलत तरीके से पेश किया गया। आरोप है कि इन पोस्टों के जरिए लोगों में भ्रम, आक्रोश और अविश्वास फैलाने की कोशिश की गई, जिससे सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता था। चार हैंडल पर FIR FIR के अनुसार, जिन सोशल मीडिया हैंडल्स पर कार्रवाई की गई है, उनमें Charcha Junction News, Truthful Critical, Jantar Mantar Live 24 Sach Ki Baat सहित कुल चार सोशल मीडिया हैंडल शामिल हैं। पुलिस का आरोप है कि इन अकाउंट्स से बिना तथ्यों की पुष्टि किए भ्रामक सामग्री प्रसारित की गई। नोएडा पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर जानकारी सही नहीं होती। किसी भी वीडियो या पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच अफवाहें और भ्रामक सूचनाएं समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है और संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स की गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें: महर्षि आश्रम की 3.36 एकड़ जमीन पर जांच तेज, DM-CEO से SIT ने मांगा रिकॉर्ड