नोएडा

नोएडा होटल में जुए का पर्दाफाश: 20 गिरफ्तार, लाखों का कैश और वाहन बरामद

Noida सेक्टर-49 पुलिस ने सनराइज होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया, 1.62 लाख नकद, 22 मोबाइल, वाहन बरामद हुए गए हैं

Noida Gambling Arrests || Hotel Gambling Noida || Gambling Raid Noida || Noida Sector-49 Police: नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-51 स्थित सनराइज होटल में चल रहे अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 20 लोगों को गिरफ्तार किया, जो होटल के कमरों में हार-जीत का खेल खेल रहे थे। कार्रवाई में पुलिस ने 1,62,250 रुपये नकद, 160 ताश के पत्ते, 22 मोबाइल फोन, 7 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि यह जुआ पिछले करीब 10 दिनों से होटल के कमरों में चल रहा था।

कहां-कहां से है आरोपी

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश और बुलंदशहर से आए थे और आपसी सहमति से जुआ खेल रहे थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या होटल प्रबंधन की इसमें मिलीभगत थी, क्योंकि शुरुआती संकेतों में उनकी जानकारी होने की बात सामने आई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे तक बनेगा सुपर कॉरिडोर! बिना नोएडा में घुसे आगरा-मथुरा पहुंचेंगे वाहन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »