उत्तर प्रदेशनोएडा

दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे तक बनेगा सुपर कॉरिडोर! बिना नोएडा में घुसे आगरा-मथुरा पहुंचेंगे वाहन

दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे तक 31.4 किमी लंबा नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। 4300 करोड़ रुपये की इस परियोजना से आगरा-मथुरा जाने वाले वाहन बिना नोएडा में प्रवेश किए सीधे सफर कर सकेंगे।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

 Yamuna Expressway || Delhi Noida Expressway || Infrastructure Project || Road Project: दिल्ली और यमुना एक्सप्रेस-वे के बीच सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोड कॉरिडोर परियोजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। करीब 31.4 किलोमीटर लंबे इस नए मार्ग पर लगभग 4300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से आगरा, मथुरा और लखनऊ जाने वाले वाहनों को नोएडा शहर के भीतर प्रवेश करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या है खासियत

प्रस्तावित कॉरिडोर डीएनडी फ्लाईवे से शुरू होकर सेक्टर-94, पुश्ता मार्ग और सेक्टर-151 के रास्ते यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। इससे यात्रा का समय कम होगा और ट्रैफिक दबाव में भी बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना को तीन हिस्सों में विकसित किया जाएगा, जिसमें एलिवेटेड रोड, मुख्य कॉरिडोर और एक्सप्रेस-वे कनेक्टिंग सेक्शन शामिल हैं। कुल 31.437 किलोमीटर लंबी सड़क में लगभग 14.2 किलोमीटर एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इसके साथ बड़े फ्लाईओवर, इंटरचेंज और आधुनिक यातायात ढांचे का निर्माण भी प्रस्तावित है।

क्या होंगे रूट

हालांकि मार्ग का एक हिस्सा ओखला बर्ड सेंचुरी क्षेत्र से गुजरता है, इसलिए पर्यावरणीय मंजूरियों को लेकर दोबारा अध्ययन कराया जा रहा है। यदि आवश्यक अनुमति नहीं मिलती है तो वैकल्पिक रूट पर भी विचार किया जाएगा। परियोजना में करीब 1400 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे। भविष्य में इसके निर्माण की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंपी जा सकती है। यह कॉरिडोर दिल्ली-एनसीआर के परिवहन नेटवर्क को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में इलेक्ट्रिक बसों का काउंटडाउन शुरू, 24 चार्जिंग स्टेशन होंगे तैयार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »