Gb University Result : ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) ने उच्च शिक्षा में एक नया मापदंड स्थापित किया है। लॉ (बीए एलएलबी), एमबीए, बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), सीएसई एआई, बीएससी और बीएड जैसे चुनिंदा और लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह विश्वविद्यालय छात्रों की प्राथमिक पसंद बन गई है। स्थिति यह है कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए पहले दौर की काउंसलिंग समाप्त होते ही इन सभी महत्वपूर्ण विषयों की सीटें पूरी तरह से भर गई हैं।पहले दौर में सीटों का पूरा हो जाना स्पष्ट रूप से इस बात को दिखाता है कि युवाओं के बीच जीबीयू की प्रतिष्ठा और इसके उच्च शिक्षण मानक पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। सीटों से 11 गुना ज्यादा आवेदन इस बार नए सत्र के दाखिलों में कड़ा प्रतिस्पर्धा देखने को मिला है। आंकड़ों के अनुसार, विश्वविद्यालय में बीएससी बीएड कोर्स में 50, सीएसई (कंप्यूटर साइंस) में 60, सीएसई एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में 120 और लॉ के बीए एलएलबी कोर्स में 120 स्थान थे। (Gb University Result) हैरानी की बात यह थी कि इन सीमित सीटों के मुकाबले पहले दौर की काउंसलिंग में 8 से 11 गुना अधिक आवेदन मिले। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को सख्त छंटनी (मेरिट और काउंसलिंग प्रक्रिया) के जरिए योग्य छात्रों को प्रवेश देना पड़ा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार छात्रों की विश्वविद्यालय के कोर्स में रुचि काफी बढ़ गई है। पहली बार अमेरिका से भी छात्र गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की पहचान अब केवल देश में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी फैल चुकी है। पिछले शैक्षणिक वर्ष की तुलना में इस बार विदेशी छात्रों के आवेदन में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। इस साल अमेरिका (यूएसए), सिंगापुर, दुबई, सीरिया, स्विट्जरलैंड, यमन और जिम्बाब्वे सहित लगभग 30 विभिन्न देशों के छात्रों ने यहाँ शिक्षा के लिए आवेदन दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की सबसे बड़ी सफलता यह है कि इतिहास में पहली बार अमेरिकी छात्रों ने जीबीयू में प्रवेश लिया है। दुनियाभर में इन कोर्स की डिमांड विदेशी विद्यार्थियों के बीच यहाँ के कुछ विशेष पाठ्यक्रमों के लिए अद्भुत उत्साह देखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय छात्र सबसे अधिक बौद्ध अध्ययन एवं सभ्यता, प्रबंधन, अभियांत्रिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी, और व्यावसायिक अध्ययन एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान जैसे क्षेत्रों में नामांकन करा रहे हैं। (Gb University Result )विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और शांत वातावरण के कारण विदेशी छात्र ग्रेटर नोएडा के इस परिसर को अत्यधिक पसंद कर रहे हैं। ये भी पढ़े : Student Dies Playing Football: नोएडा के सेक्टर-132 स्थित डीपीएस स्कूल में 10वीं के छात्र की खेल के दौरान बिगड़ी तबियत हुई मौत ऐसी ही खबरों के लिए पढ़ते रहें : https://indiaheadlinestv.com/