Greater Noida West || Arihant Amber Society || Plaster Collapse || Building Accident || UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसाइटी में शनिवार शाम हुए दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित अरिहंत अंबर सोसाइटी में बिल्डिंग के बाहरी हिस्से से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। कैसे हुआ हादसा मृतक की पहचान विकास चावला के रूप में हुई है, जो सोसाइटी के डी-1507 टावर में रहते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम वह अपनी बाइक से सोसाइटी से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक इमारत के ऊपरी हिस्से से प्लास्टर का भारी टुकड़ा नीचे आ गिरा। प्लास्टर गिरते ही उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनका सिर पास की दीवार के किनारे से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी और काफी खून बह गया। लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डिंग की खराब स्थिति और रखरखाव में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से कई टावरों के बाहरी हिस्सों का प्लास्टर टूट रहा था, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। पुलिस ने दी जानकर अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) ने घटना को गंभीर लापरवाही करार देते हुए बिल्डर और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है। वहीं, निवासियों का समर्थन जुटाने के लिए सोसाइटी के विभिन्न टावरों में हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और परिजन भी मौजूद हैं। ये भी पढ़ें: नोएडा में मौत के जालबने जर्जर तार, बड़े हादसे के इंतजार में सो रहा विभाग