उत्तर प्रदेशमहोबा

पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, वैलिडेशन एक्ट को लेकर 25 मई से बड़े आंदोलन का ऐलान

वैलिडेशन एक्ट के खिलाफ पेंशनरों की बड़ी हुंकार, 25 मई से प्रदेशभर में आंदोलन की तैयारी

Mahoba News || Pensioners Protest || Validation Act Protest || UP Pensioners News: उत्तर प्रदेश में वैलिडेशन एक्ट को लेकर पेंशनर्स के बीच नाराजगी तेज होती जा रही है। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आयोजित वर्चुअल बैठक में महोबा सहित प्रदेश के 65 जिलों के पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का फैसला लिया है। बैठक में तय किया गया कि 25 मई से सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर चरणबद्ध अभियान चलाकर वैलिडेशन एक्ट का विरोध किया जाएगा।

संगठन के कई पदाधिकारी हुए शामिल

महोबा से इस वर्चुअल बैठक में संगठन के अध्यक्ष सुनील शर्मा, शिवकुमार त्रिपाठी, कालका प्रसाद गुप्ता, लघुचन्द्र नारायण अरजरिया, जगदीश कुमार, महेन्द्र गुप्ता, शिवकुमार गोस्वामी, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सत्यभामा और महरूनिशा सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

सोशल मीडिया के जरिए बुलंद करेंगे आवाज

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बी0के0 तिवारी ने किया। उन्होंने वैलिडेशन एक्ट को पेंशनरों के हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह कानून पेंशन एरिया और कम्प्यूटेशन से जुड़े न्यायिक संरक्षण को कमजोर कर सकता है। उन्होंने पेंशनर्स से सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज बुलंद कर सरकार तक संदेश पहुंचाने की अपील की।

बैठक में “वैलिडेशन एक्ट वापस लो” और “पेंशनरों का सम्मान करो” जैसे नारों के साथ व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन के अध्यक्ष सम्पूर्णानंद द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आंदोलन को लेकर रणनीति भी तैयार की गई।

ये भी पढ़ें: फिल्मी हुआ महोबा का अपहरण कांड! बरामद युवती ने लगाए थे टॉर्चर के आरोप, अब वायरल तस्वीरो ने पलट दी पूरी कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »