Saurabh Das: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव स्थित सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता सौरभ दास का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सौरभ दास बार-बार स्कूल में पहुंचते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों से बहस स्थानीय लोगों ने सौरभ दास और उनके साथ आए लोगों से कहा कि वे इसी इलाके के रहने वाले हैं और स्कूल में किसी तरह की समस्या नहीं है। उनका आरोप था कि बार-बार स्कूल में आने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। माहौल गर्म होने पर सौरभ दास पीछे हटते नजर आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को शांत कराया। वायरल हुआ वीडियो इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सौरभ दास ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर सवाल उठाते हुए लिखा कि आखिर स्कूल क्यों बंद किए गए थे। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोगों के स्कूल पर पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मौके पर किसी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है और शांति व्यवस्था कायम है। ये भी पढ़ें: SSC परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर से नकल का बड़ा खुलासा, ग्रेटर नोएडा से कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार