Gopal Sharma|| Jewar Police|| 15-year-old boy found dead : ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के बनवारी वास गांव में रहने वाले 15 साल के मासूम बच्चे गोपाल शर्मा की हत्या का मामला पुलिस ने सिर्फ 7 दिनों के भीतर सुलझा लिया है। जेवर पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस एनकाउंटर के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हुए हैं। दादी की डांट का बदला लेने की योजना ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गोपाल शर्मा, जो अब मृतक है, अक्सर इन आरोपियों के साथ बैठकर हुक्का पिया करता था। कुछ दिन पहले गोपाल की दादी इन लड़कों को आकर डांट पड़ी थी, जिससे आरोपी बहुत नाराज हो गए थे और बदला लेने की सोचने लगे। 21 मई को जब गोपाल फिर से हुक्का पीने गया, तो आरोपियों ने उसके हुक्के में बहुत ज्यादा तेज तंबाकू मिला दिया, जिसके चलते वह चक्कर खाकर गिरने लगा। इसके बाद वे उसे रोही गांव की एक खाली मकान में ले गए और वहां उसका सिर दीवार से मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। फिर आरोपी उसे वहीं मरणासन्न स्थिति में छोड़कर भाग गए। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए आरोपी 21 मई को गोपाल के लापता होने के बाद, पुलिस उसकी खोज में जुट गई थी। इसके बाद रोही गांव के एक सुनसान मकान से उसका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर गहरी चोट का जिक्र किया गया। जब पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और सूचनाओं के आधार पर जांच की, तो तीन संदिग्धों के नाम सामने आए। आज जब पुलिस ने इन तीनों को एक बाइक पर रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसके नतीजे में नरेश और मोहित (रोही के निवासी) घायल हो गए, जबकि तीसरा साथी उमेश (चंपारण, बिहार का निवासी) पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अंग काटने और तेजाब डालने की बातें पूरी तरह अफवाह इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई भ्रामक दावे फैलाए जा रहे थे। ज्वाइन्ट सीपी ने स्पष्ट रूप से बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही ये रीलें और खबरें जैसे 'बच्चे के साथ दुष्कर्म हुआ है', 'उसके अंग काटे गए हैं' या 'तेजाब डाला गया है', पूरी तरह से गलत हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ये भी पढ़े : ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन मंगाया सड़ा नारियल पानी और फल, डॉक्टर की शिकायत पर ‘रिलायंस स्मार्ट स्टोर’ पर छापा