उत्तर प्रदेशमहोबा

महोबा में शराबी दबंगों का आतंक, बस स्टैंड पर कारों और मॉल पर बरसाए पत्थ

महोबा में देर रात दबंगों ने पुराने बस स्टैंड परिसर में जमकर उत्पात मचाया। कारों, बस और शॉपिंग मॉल पर पथराव कर लाखों का नुकसान किया। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Mahoba News || UP Crime || Stone Pelting Incident || Mahoba Police: उत्तर प्रदेश के महोबा शहर में देर रात अराजक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराने प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में शराब के नशे में धुत युवकों ने खड़ी गाड़ियों पर ताबड़तोड़ पथराव कर दहशत फैला दी। इस हमले में आधा दर्जन से अधिक कारें और एक निजी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

क्या है पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन से ज्यादा युवक अचानक पहुंचे और पार्किंग में खड़े वाहनों पर पत्थर बरसाने लगे। इतना ही नहीं, पास में मौजूद सिटी कार्ट शॉपिंग मॉल की शटर पर भी पत्थर फेंके गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

CCTV फुटेज से होगी पहचान

तोड़फोड़ से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: फिल्मी हुआ महोबा का अपहरण कांड! बरामद युवती ने लगाए थे टॉर्चर के आरोप, अब वायरल तस्वीरो ने पलट दी पूरी कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »