उत्तर प्रदेश

UP IPS Transfer: रामपुर से हटे SP, UP में 5 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। रामपुर और ललितपुर के एसपी बदले गए, जबकि कई अधिकारियों को नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस प्रशासनिक फेरबदल में रामपुर और ललितपुर समेत कई अहम जिलों के पुलिस कप्तानों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार, 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जो अब तक पुलिस अधीक्षक सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ में तैनात थे, उन्हें रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रामपुर के मौजूदा एसपी सोमेंद्र मीना को आगरा क्षेत्रीय अभिसूचना में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुस्ताक का तबादला कर उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा के सेनानायक संजीव कुमार बाजपेई को ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात गोपाल कृष्ण चौधरी को 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

सरकार का मानना है कि इन तबादलों से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें: ‘जिन्ना नहीं, गन्ना चाहिए’, बिजनौर में CM योगी का विपक्ष पर वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »