उत्तर प्रदेशराजनीति

मुलायम-अखिलेश पर पोस्टरों से सियासी बवाल, सपा नेता पहुंचे थाने

लखनऊ में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्टरों पर विवाद बढ़ा। सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP Political: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर लगाए गए कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्टरों पर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। बाराबंकी, अयोध्या समेत कई जिलों में सामने आए इन पोस्टरों को लेकर समाजवादी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है।

सपा नेता ने दी तहरीर

मामले को लेकर सपा नेता मोहम्मद इखलाक सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पहुंचे और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन पोस्टरों के जरिए समाजवादी नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और इससे समाज में तनाव फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्रवाई की उठी मांग

मोहम्मद इखलाक ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पोस्टर लगाने वाले लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी भी नेता के खिलाफ भ्रामक और अपमानजनक सामग्री का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस जांच में खुलासा

वहीं, पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टर विवाद सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। अब पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन पोस्टरों के पीछे कौन लोग शामिल हैं और इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

ये भी पढ़ें: बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को झटका, जन सुराज के दो बड़े चेहरे BJP में शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »