Vinod Tawde: उत्तर प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त प्रभारी विनोद तावड़े के लखनऊ दौरे से पहले बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगाए गए पोस्टर और बैनर हटा दिए गए। तावड़े ने अपने स्वागत में बड़े-बड़े होर्डिंग, पोस्टर और बैनर लगाने के साथ ही सड़क पर भीड़ जुटाने से भी कार्यकर्ताओं को बचने के निर्देश दिए थे। तावड़े 5 और 6 सितंबर को अपने पहले आधिकारिक यूपी दौरे पर लखनऊ में रहेंगे। दौरे से पहले उनके निर्देश के बाद प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगे स्वागत संबंधी पोस्टरों को हटाया गया। बूथ पर ताकत दिखाने का संदेश विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया है कि उनके स्वागत में शक्ति प्रदर्शन के बजाय संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जाए। उन्होंने होर्डिंग-पोस्टर लगाने और सड़कों पर अनावश्यक भीड़ जुटाने से परहेज करने को कहा है। तावड़े के इस रुख को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। जमीनी तैयारी पर फोकस उनके दौरे में संगठन की स्थिति, बूथ स्तर की सक्रियता और चुनावी तैयारियों को लेकर अहम बैठकें प्रस्तावित हैं। यानी इस बार बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर स्वागत के लिए पोस्टर और होर्डिंग की चमक नहीं, बल्कि संगठन की जमीनी तैयारियां तावड़े के एजेंडे में सबसे ऊपर रहेंगी। ये भी पढ़ें: 2500 फ्लैट मालिकों का इंतजार होगा खत्म? नोएडा प्राधिकरण बदलेगा नियम