आगराउत्तर प्रदेश

पति के साथ प्रेमिका को देख भड़की पत्नी, होटल के बाहर बाल पकड़कर की पिटाई, हाईवोल्टेज ड्रामा वीडियो वायरल

आगरा के होटल बाहर पत्नी ने पति संग प्रेमिका देख हंगामा किया। दोनों महिलाओं में सड़क पर बाल पकड़कर मारपीट हुई, वीडियो वायरल, पति ने बीच-बचाव कर स्थिति संभाली।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

UP News || Agra Two Woman Fight || Girlfriend With Husband: उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र के टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल के बाहर उस समय हंगामा मच गया जब दो महिलाओं के बीच बीच सड़क पर जोरदार मारपीट हो गई। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद सामने आया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया, जिसके बाद वह गुस्से से बेकाबू हो गई। देखते ही देखते पत्नी ने सड़क पर ही प्रेमिका को रोक लिया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचे और सड़क पर धक्का-मुक्की की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पत्नी ने गुस्से में प्रेमिका को जमीन पर भी पटक दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि एक महिला ने मारने के लिए ईंट तक उठा ली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

काफी देर तक जारी रहा झगड़ा

इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और दोनों को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक झगड़ा जारी रहा। सड़क पर हो रहे इस हंगामे को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। काफी मशक्कत के बाद पति ने दोनों को अलग किया, जिसके बाद प्रेमिका वहां से दोपहिया वाहन से चली गई। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: बकरीद पर गाजियाबाद और आगरा के मुस्लिम परिवार की अनोखी मिसाल: बकरे की जगह काटा ‘बकरे फोटो वाला केक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »