उत्तर प्रदेशबहराइच

​सड़क पर सैर! बहराइच के घाघरा बैराज पुल पर चढ़ा 6 फीट का विशाल घड़ियाल, वीडियो वायरल

पानी कम होने से रास्ता भटका वन्यजीव ​घाघरा नदी में चल रहे काम की वजह से पानी का स्तर काफी कम हो गया है। नदी सूखने के कारण यह घड़ियाल अपने घर से भटककर बैराज के ऊपरी हिस्से यानी सीधे पुल पर जा पहुंचा।

Reported by AJAY SHARMA and edited by Kashish Solanki

Uttar Pradesh ||Bahraich || Gharial : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहाँ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के पुल पर अचानक एक 6 फीट लंबा घड़ियाल आ गया। जब लोगों ने उसे पुल की सड़क पर आराम करते देखा, तो हड़कंप मच गया। वो करीब 30 मिनट तक वहीं बैठा रहा।

नदी सूखने के कारण भटक गया रास्ता

​दरअसल, इन दिनों घाघरा नदी में क्लोजर (मरम्मत) का काम चल रहा है, जिसकी वजह से नदी के कई हिस्सों में पानी का स्तर काफी कम हो गया है और नदी का तल सूख गया है। पानी की इसी कमी के कारण यह घड़ियाल अपने प्राकृतिक आवास से भटक गया। वह सूखे नदी तल के रास्ते रेंगते हुए बैराज के ऊपरी हिस्से यानी सीधे मुख्य पुल तक पहुंच गया।

​भीड़ जुटने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

​पुल पर विशाल घड़ियाल के होने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग दूर से ही इस अनोखे और डरावने नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे। कुछ ही देर में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

​वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

​मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए टीम ने सबसे पहले सुरक्षा घेरा बनाया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इसके बाद वन कर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए घड़ियाल का सफल रेस्क्यू किया और उसे वापस घाघरा नदी के सुरक्षित और गहरे पानी वाले हिस्से में छोड़ दिया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़े :  बहराइच में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन: 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल, महकमे में हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »