भारतविदेश

इबोला ने बढ़ाई दुनिया की चिंता! WHO ने घोषित किया हेल्थ इमरजेंसी, भारत सरकार ने भी जारी की एडवाइजरी

अफ्रीका में फैल रहे इबोला वायरस को लेकर WHO ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है। भारत सरकार ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह जारी की है। फिलहाल भारत में कोई मामला सामने नहीं आया है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ebola Outbreak || WHO Health Emergency || Global Health Crisis || India Travel Advisory: अफ्रीका में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस ने वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और युगांडा में फैल रहे इबोला संक्रमण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है।

WHO का क्या है निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारतीय नागरिकों को फिलहाल कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। WHO की आपातकालीन समिति ने संक्रमित क्षेत्रों से आने वाले संदिग्ध मरीजों की सख्त निगरानी, जांच और प्रबंधन के निर्देश दिए हैं।

क्या है ये इबोला?

जानकारी के मुताबिक, इस बार इबोला का बुंडिबुग्यो स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है, जिसे बेहद खतरनाक माना जाता है। यह वायरस गंभीर वायरल बुखार का कारण बनता है और इसकी मृत्यु दर भी काफी अधिक होती है। सबसे चिंता की बात यह है कि इस स्ट्रेन के इलाज या रोकथाम के लिए फिलहाल कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष दवा उपलब्ध नहीं है।

सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

अफ्रीका रोग नियंत्रण केंद्र ने भी इस प्रकोप को महाद्वीपीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। हालांकि राहत की बात यह है कि भारत में अब तक इस स्ट्रेन का कोई मामला सामने नहीं आया है। सरकार ने प्रभावित देशों में रह रहे भारतीयों को स्थानीय स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करने और अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: बड़ा फैसला! दिल्ली जिमखाना क्लब की लीज तत्काल प्रभाव से खत्म, केंद्र सरकार ने दिया खाली करने का आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »