नोएडा

नोएडा के पास खोरी कला में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: आसमान में उठा धुएं का गुबार

​तावड़ू उपमंडल के खोरी कला गांव में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Noida|| Massive Fire|| Warehouse : नोएडा-एनसीआर के तावड़ू उपमंडल में स्थित खोरी कला के गांव में शनिवार, 23 मई 2026 को एक कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई। यह गोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग-919 के करीब है और राजस्थान के औद्योगिक नगर भिवाड़ी की सीमा से सटा हुआ है। आग इतनी तेज़ी से फैली कि जल्द ही यह एक बड़े आग के रूप में फैल गई। उसकी ऊँची लपटें और काला धुआं आसमान में दूर-दूर तक नजर आने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन एक राहत की बात यह रही कि इस गंभीर घटना में किसी की जान नहीं गई।

ढाई घंटे की मेहनत के बाद पाया आग पर काबू

यह कबाड़ गोदाम उत्तर प्रदेश के बृजेश नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। गोदाम में कबाड़ के साथ-साथ कुछ केमिकल के ड्रम भी रखे थे, जिससे आग तुरंत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि दमकल विभाग की गाड़ी आधे घंटे बाद वहां पहुंची। इसके बाद दमकलकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद, लगभग ढाई घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। एहतियातन, राजस्थान के भिवाड़ी दमकल विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया था।

​लाखों का नुकसान, अवैध संचालन का आरोप

आग के असली कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है, लेकिन इस हादसे में गोदाम में रखे लाखों रुपये का सामान पूरी तरह से जल गया है। इस घटना के बाद, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पंचायत की भूमि पर अवैध तरीके से कई कबाड़ गोदाम चल रहे हैं। इन गोदामों में अक्सर केमिकल के ड्रम जलाने की शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन अधिकारियों की तरफ से कोई मजबूत कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इन अवैध गोदामों को जल्द नहीं हटाया गया, तो भविष्य में बड़ा विस्फोट या कोई गंभीर घटना हो सकती है।

ये भी पढ़े: नोएडा में महिलाओं पर कैंची से हमला करने वाला सिरफिरा चढ़ा पुलिस के हत्थे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »