विदेश

व्हाइट हाउस फिर गोलियों से दहला, एक महीने में दूसरा हमला, बरसीं 20 राउंड गोलियां

व्हाइट हाउस के बाहर एक महीने में दूसरी बार गोलीबारी से हड़कंप मच गया। हमलावरों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की। सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मारा गया, जबकि दूसरा घायल हो गया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

White House Shooting || Donald Trump || Washington DC Firing || White House Attack: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक बार फिर व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर ला दिया। शनिवार शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ईरान से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक कर रहे थे।

एक हमलावर मारा गया

घटना के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस ने पूरे इलाके को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुठभेड़ में एक संदिग्ध हमलावर मारा गया, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नासिर बेस्ट के रूप में बताई जा रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि दोनों आरोपी व्हाइट हाउस परिसर के भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे।

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

गोलीबारी पेंसिल्वेनिया एवेन्यू और 17वीं स्ट्रीट के पास हुई, जहां हमेशा कड़ी सुरक्षा रहती है। इस घटना में एक राहगीर भी घायल हुआ है। लगातार दूसरी बार व्हाइट हाउस के बाहर हुई फायरिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले अप्रैल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान भी गोलीबारी की घटना सामने आई थी। दोनों घटनाओं के CCTV फुटेज भी जांच एजेंसियों के हाथ लगे हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे की साजिश और संभावित कनेक्शन की जांच में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें: ​वैश्विक मंच पर महामंथन! पीएम मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ट्रंप राज में भारत-अमेरिका दोस्ती का नया अध्याय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »