Pakistan Suicide Attack || Quetta Explosion || Railway Track Blast: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में रविवार को हुए आत्मघाती धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। रेलवे ट्रैक के पास हुए इस विस्फोट में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़े कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और नजदीकी इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं। कैसे हुआ हमला? रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर ने चमन फाटक इलाके के पास खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। धमाके की चपेट में वहां से गुजर रही ट्रेन भी आ गई, जिससे ट्रेन को नुकसान पहुंचा। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और पूरे क्वेटा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। घटना के बाद सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। वहीं एहतियातन पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को क्वेटा स्टेशन पर रोक दिया गया। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच में जुटी हैं। ये भी पढ़ें: चीन की कोयला खदान में गैस ब्लास्ट, 90 मजदूरों की दर्दनाक मौत