उत्तर प्रदेश

पुलिस हिरासत से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, भागते वक्त बाइक डिवाइडर से टकराई

गाजीपुर में पुलिस हिरासत से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश सुधीर उर्फ ध्रुव पासी गिरफ्तार हुआ। भागते वक्त बाइक डिवाइडर से टकराई। आरोपी पर 35 मुकदमे दर्ज हैं।

Reported by Pradeep Dubey and edited by Shagun Chaurasia

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सदर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पुलिस हिरासत को चकमा देकर फरार हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुधीर उर्फ ध्रुव पासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से KTM मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

इलाज के दौरान हुआ था फरार

ध्रुव पासी जिला जेल में बंद था। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान 29 अगस्त को वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। घटना के बाद सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के चौकिया मोड़ के पास पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, भागने के दौरान आरोपी की बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

35 मुकदमों में आरोपी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से KTM मोटरसाइकिल संख्या UP-70 FS-7323 बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, ध्रुव पासी के खिलाफ गाजीपुर, मऊ समेत अन्य जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में कुल 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पेड़ काटते समय हुआ बड़ा हादसा, नीचे दबा मजदूर, क्रेन से रेस्क्यू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »