उत्तर प्रदेशमहोबा

अवैध कब्जा हटाने गए EO पर हमला, 8 लोगों पर FIR

कुलपहाड़ नगर पंचायत में सोमवार शाम सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा रोकने पहुंचे अधिशासी अधिकारी (EO) संजीव कुमार पर हमला कर दिया गया। 

Mahoba News: उत्तर प्रदेश में जनपद महोबा के कुलपहाड़ नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार शाम सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बड़ा बवाल हो गया। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे से सटी सरकारी बंजर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने पहुंचे अधिशासी अधिकारी (EO) पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में EO गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर गए।

अवैध निर्माण रोकने पर मारपीट

जानकारी के अनुसार, गाटा संख्या 4409 में दर्ज सरकारी बंजर जमीन पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर नगर पंचायत कुलपहाड़ के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही टीम ने निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया, मौके पर मौजूद मुकेश चौबे, उसके पुत्रों और परिजनों ने विरोध किया और संजीव कुमार (EO) के साथ मारपीट की। घटना में अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार के सिर, नाक और आंख के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित अधिकारी के अनुसार हमलावरों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस और नगर पंचायत कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

मारपीट में ईओ बेहोश होकर गिरे

घायल ईओ के मुताबिक, करीब आठ लोगों ने उन पर हमला किया। मारपीट में उनके सिर, नाक और आंख के नीचे चोटें आईं। वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिसकर्मियों और नगर पंचायत कर्मचारियों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए।

कोतवाली में की गिरफ़्तारी की मांग

ईओ पर हमले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की और प्रदर्शन किया। सूचना पर एसडीएम सदर, तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल ईओ की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: पत्रकार सम्मेलन में बुंदेलखंड का गौरव, 16 विभूतियों को मिला खास सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »