उत्तर प्रदेशनोएडा

गुरुग्राम के बाद ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार की टक्कर से कई फीट उछला युवक

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार टाटा पंच ने युवक को टक्कर मार दी। कई फीट हवा में उछला युवक गंभीर घायल हुआ। आरोपी चालक गिरफ्तार है।

Noida News: ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और हादसे में इस्तेमाल टाटा पंच कार भी बरामद कर ली है।

सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, घटना 5 सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे की है। एक युवक मूर्ति चौक के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कई फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में उसके पैर, हाथ और घुटने के अलावा रीढ़ की हड्डी में भी फ्रैक्चर हुआ है।

हादसे के बाद चालक हुआ फरार

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वीडियो में युवक को सड़क पार करते और तेज रफ्तार कार की चपेट में आते देखा जा सकता है।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

बिसरख कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में इस्तेमाल टाटा पंच कार को भी कब्जे में लेकर कोतवाली में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: करोड़ों की एलिवेटेड रोड में बड़ा गड्ढा, नोएडा अथॉरिटी सवालों में घिरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »