भारत

“इंसानियत के नाते छोड़ दो…..”, जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से हैवानियत

बिहार के जमुई वायरल वीडियो कांड के बाद अब समस्तीपुर जिले में एक ऐसी ही घिनौनी वारदात हुई है। यहां बीच सड़क एक लड़की के साथ कुछ युवाओं ने अभद्रता की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Reported by Vartika Singh and edited by Vartika Singh

Samastipur Crime News: बिहार के जमुई में सात युवकों पर लड़की के साथ दरिंदगी का मामला अभी सुर्खियों में ही था कि समस्तीपुर से भी ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां सड़क से गुजर रही एक लड़की को कुछ युवकों ने पकड़ लिया और गालियां भी दीं। पीड़िता उनसे छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी उसकी बेबसी पर हंसते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंसानियत के नाते छोड़ दीजिए- पीड़िता

लड़की एक लड़के के साथ बांध बाइपास रोड से जा रही थी। वह रास्ते में रुककर फोटो ले रही थी। तभी आसपास के कुछ युवकों के वहां पहुंचने और लड़की के साथ गाली-गलौज करने के साथ छेड़खानी और बैड टच का आरोप है। लड़की अपनी इज्जत बचाने के लिए आरोपियों के सामने गुहार लगाती रही। इंसानियत के नाते छोड़ देने की बात कही। जिसके बाद में लड़की किसी तरह जान बचाकर अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना आग की तरह फैलते ही गांव के लोगों की भीड़ काफी संख्या में जमा हो गई। पुलिस को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी गई। वहीं किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

देर शाम घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ का मामला संज्ञान में आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सदर डीएसपी और स्थानीय थाने की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। थाना अध्यक्ष और डीएसपी आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। सदर डीएसपी सतीश सुमन ने भी कहा कि वायरल वीडियो मामले की जांच की जा रही है। वहीं कर्पूरीग्राम थाना अध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है. पुलिस कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है. आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मामले मेंकेस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा की युवती से यूपी में गैंगरेप, दारोगा-सिपाही समेत 4 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »