उत्तर प्रदेशमहोबाराजनीति

महोबा में सियासी बवाल, सपा सांसद के बयान से गरमाई राजनीति, PM पर टिप्पणी को लेकर मचा विवाद

महोबा में सपा सांसद के बिगड़े बोल से मचा सियासी तूफान, पीएम पर टिप्पणी को लेकर बढ़ा विवाद

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Ajendra Singh Lodhi || SP MP Controversy || Mahoba News || Samajwadi Party News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान उस वक्त राजनीतिक माहौल गरमा गया, जब महोबा-हमीरपुर लोकसभा सीट से सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी का बयान विवादों में आ गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शन के दौरान सांसद के शब्दों को लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं।

प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक बातें

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान सांसद ने प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। बयान सामने आते ही मौके पर मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान मंच से दिए गए बयान को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी नाराजगी जताई है। भाजपा समर्थकों और स्थानीय नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक सांसद की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।

Reported by- राजेश कुमार चतुर्वेदी

ये भी पढ़ें: महोबा में कच्ची शराब माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर, छापेमारी में नष्ट की गई हजारों लीटर अवैध शराब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »