उत्तर प्रदेशकानपुर

अब मोबाइल से नहीं कराना होगा बिजली रिचार्ज, हर महीने आएगा बिल

स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर अब पोस्टपेड मोड में चलेंगे। UPPCL के नए निर्देशों के तहत मई 2026 की बिजली खपत का बिल जून में जारी किया जाएगा। उपभोक्ताओं को बिल SMS और WhatsApp के जरिए मिलेगा।

Reported by Ravi and edited by Shagun Chaurasia

Uttar Pradesh || Electricity || Technology || Kanpur News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को पोस्टपेड प्रणाली में बदलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को बार-बार मोबाइल से बिजली रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि हर महीने बिजली उपयोग के अनुसार बिल जारी किया जाएगा।

मई 2026 की खपत का बिल जून में होगा जारी

UPPCL के नए आदेश के अनुसार मई 2026 में हुई बिजली खपत का बिल जून 2026 में जारी किया जाएगा। विभाग की ओर से यह बिल उपभोक्ताओं को SMS और WhatsApp के माध्यम से भेजा जाएगा ताकि लोगों को समय पर जानकारी मिल सके।

अब रिचार्ज नहीं, ऑनलाइन और ऑफलाइन जमा होगा बिल

अब तक स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली इस्तेमाल करने से पहले मोबाइल ऐप या अन्य माध्यम से रिचार्ज कराना पड़ता था। लेकिन नई पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को हर महीने बिल मिलेगा, जिसे वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा कर सकेंगे।

SMS और WhatsApp पर मिलेगी पूरी जानकारी

UPPCL की ओर से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिल, भुगतान और अन्य अपडेट SMS और WhatsApp के जरिए भेजे जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को बिल की जानकारी लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

स्मार्ट मीटर सिस्टम अपग्रेड होने के बाद लागू होगी नई व्यवस्था

फिलहाल जिन स्मार्ट मीटरों में पोस्टपेड सिस्टम की तकनीकी सुविधा उपलब्ध है, उन्हीं उपभोक्ताओं को नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा। ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड मोड में परिवर्तित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें हर महीने नियमित बिजली बिल जारी किया जा सके। वहीं जिन क्षेत्रों या मीटरों में अभी यह सिस्टम पूरी तरह अपडेट नहीं हुआ है, वहां फिलहाल पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार बाकी उपभोक्ताओं के मीटर और सॉफ्टवेयर सिस्टम को भी चरणबद्ध तरीके से अपडेट किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें भी पोस्टपेड बिलिंग सुविधा से जोड़ा जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1912 जारी किया है। इसके अलावा WhatsApp सहायता नंबर 8287835233 पर भी उपभोक्ता अपनी शिकायत और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

कानपुर केस्को एमडी नेहा जैन ने बताया कि पोस्टपेड व्यवस्था लागू होने से उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिलेगी। विभाग का उद्देश्य स्मार्ट मीटर व्यवस्था को आसान, पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »