खेल

GT VS CSK: गुजरात टाइटंस की बड़ी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में शानदार खेल दिखाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। गिल, सुदर्शन और बटलर की अर्धशतकीय पारियों के बाद सिराज, रबाडा और राशिद खान की घातक गेंदबाजी ने सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म कर दीं।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

IPL 2026 || CSK VS GT 2026 || Chennai Super Kings Vs Gujarat Titans: गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। टीम को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की बड़ी साझेदारी कर चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

शुभमन गिल और साई सुदर्शन

शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 84 रन की पारी खेली। उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद जोस बटलर ने तेजी से रन बनाए और सिर्फ 27 गेंदों में नाबाद 57 रन की पारी खेलकर गुजरात को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। चेन्नई की ओर से मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिला।

बिखरी चेन्नई सुपर किंग्स

230 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़  और मैथ्यू शॉर्ट ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन गायकवाड़ के आउट होते ही टीम दबाव में आ गई। मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 रन का योगदान दिया। चेन्नई ने सिर्फ 63 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।

 टीम को नहीं दिला सके जीत

मुश्किल समय में शिवम दुबे ने आक बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में 47 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला और पूरी टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात की ओर से मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लेकर चेन्नई की बल्लेबाजी को पूरी तरह बिखेर दिया।

CSK का सफर खत्म

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस के 18 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का इस सीजन का सफर खत्म हो गया। टीम 14 में से छह मुकाबले जीतकर सातवें स्थान पर रही और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: पंत से छिनी उप-कप्तानी, बीसीसीआई से कैफ ने पूछे तीखे सवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »