भारतराजनीति

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान

इन चुनावों को राजनीति के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा में सीटों की संख्या आगे चलकर सरकार के फैसलों और कानून पास होने पर असर डाल सकती है। इसी वजह से सभी दल अपने उम्मीदवार चुनने और समर्थन जुटाने की तैयारी में लग गए हैं।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

Rajya Sabha Elections 2026 || Rajya Sabha Seats|| Mallikarjun Kharge: देश की राजनीति में अहम माने जाने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी घोषणा कर दी है। आयोग ने शुक्रवार को 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराने की तारीखों का एलान किया। इन सीटों के लिए 18 जून 2026 को मतदान कराया जाएगा। चुनाव की घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी दल उम्मीदवारों के चयन में जुट गए हैं। इन चुनावों को राजनीतिक नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा में दलों की संख्या भविष्य में सरकार के लिए विधेयक पारित कराने और राजनीतिक समीकरण तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस समेत कई दल अपनी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं।

इन राज्यों में होंगे चुनाव

चुनाव आयोग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्यसभा चुनाव कराए जाएंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे ज्यादा चार-चार सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर चुनाव होंगे। झारखंड में दो सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट के लिए चुनाव कराया जाएगा।

कई बड़े नेताओं का खत्म होगा कार्यकाल

राज्यसभा से कई बड़े नेताओं का कार्यकाल भी इस दौरान समाप्त होने जा रहा है। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवोगौड़ा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। वहीं राजस्थान से राजेंद्र गहलोत, नीरज डांगी और रवनीत सिंह की सीटें भी खाली होने वाली हैं।

चुनाव कार्यक्रम भी घोषित

चुनाव आयोग ने पूरा कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 1 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है।

मतदान को लेकर आयोग के खास निर्देश

चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को लेकर विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। आयोग ने साफ कहा है कि मतदान के दौरान केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराया गया बैंगनी रंग का विशेष स्केच पेन ही इस्तेमाल किया जाएगा। किसी अन्य पेन के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: आसमान के पायलट से आधुनिक भारत के शिल्पकार तक, राजीव गांधी की वो अनसुनी कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »