China News || Coal Mine Blast || China Gas Explosion || Xi Jinping: चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में अब तक 90 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई श्रमिक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के समय खदान के भीतर करीब 247 मजदूर काम कर रहे थे। मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा शुरुआती रिपोर्ट में मृतकों की संख्या कम बताई गई थी, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ने के साथ मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज, वैज्ञानिक तरीके से सर्च ऑपरेशन चलाने और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल बचाव दल मलबे और जहरीली गैसों के बीच फंसे मजदूरों की तलाश में जुटा है। ये भी पढ़ें: PoK में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, प्रदर्शन के दौरान हिंसा से 30 की मौत