मनोरंजन

​कान्स में ऐश्वर्या राय का जादू! नीले गाउन को बनाने में लगे 1500 घंटे, अंतरिक्ष से है खास कनेक्शन

कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट , built in 1,500 hours, has a special connपर ऐश्वर्या राय बच्चन के खूबसूरत ब्लू गाउन लुक ने सबका दिल जीत लिया। इस बेहद खास और अनूठी ड्रेस को तैयार करने में कारीगरों को 1500 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा है।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Aishwarya Rai Bachan|| Cannes Film Festival|| Blue Dress|| हर साल की तरह, इस बार भी ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरती नजर आईं। शुक्रवार रात, जब उन्होंने नीले रंग का एक शानदार गाउन पहना, तो फैंस और फैशन क्रिटिक्स दोनों उनके लुक के दीवाने हो गए। ऐश्वर्या का यह लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

किसने किया डिजाइन

अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है यह खूबसूरत नीला गाउन, जिसे ऐश्वर्या राय ने 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहना। इस लुक को निखारने के लिए स्टाइलिस्ट मोहित राय ने भी उनके साथ मिलकर काम किया। डिजाइनर के सोशल मीडिया पर भी इसे कान्स का एक यादगार लम्हा बताया गया।

 

​​1500 घंटे की मेहनत

इस गाउन की खास बात इसकी बारीक कारीगरी है। डिजाइनर के मुताबिक, इसे तैयार करने में कारीगरों ने 1500 घंटे से भी ज्यादा समय लगाया है। इस ड्रेस में हजारों क्रिस्टल को खूबसूरत जालीदार बनावटों में पिरोया गया है, जिससे इसे एक जादुई और चमकदार लुक मिला है।

​डिजाइन की प्रेरणा अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से

इस गाउन की प्रेरणा भी बहुत खास है। डिजाइनर अमित अग्रवाल ने बताया कि इसका डिजाइन स्पेस यानी अंतरिक्ष से लिया गया है। इसका गहरा नीला रंग और उस पर की गई क्रिस्टल एम्ब्रॉयडरी देखने वाले को सीधे ब्रह्मांड की खूबसूरती और रहस्य का अहसास कराती है।

ये भी पढ़ें: मिश्रा परिवार के घर में आई दरार, रिलीज हुआ ‘गुल्लक सीजन 5’ का मजेदार ट्रेलर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »